दरभंगा में शनिवार की सुबह गोली मारकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या , बेटी का आरोप साजिश के तहत की गई है पिता की हत्या

दरभंगा में शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे जब बेटी पिता को जगाने गई तो देखी की खून से लथपथ पिता का सर था और बंदूक की गोली सर के पास थी

मामला दरभंगा जिला के बिशनपुर थाना अंतर्गत रुपौली गांव की बताई जा रही है जहां शनिबार सुबह सवेरे एक परिवार में चीख पुकार मच गई जब राखी कुमारी अपने पिता सुरेंद्र ठाकुर को सुबह सवेरे उठने गई ! राखी कुमारी ने पाया कि मच्छरदानी लगी हुई है, कंबल ओढ़कर पिताजी सोए हुए हैं पर उठाने के बाद भी नहीं उठे तो राखी कुमारी ने पिताजी के शरीर से कंबल खींच तो देखा कि खून से लथपथ उनके पिता का सर है और सर के पास एक गोली है ! इतना देखते ही चीख पुकार मच गई ,आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई ! मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई! मौके पर सिटी एसपी और FSL की टीम भी पहुंची और जांच में जुट गई! सिटी एसपी ने बताया कि मामला हत्या का है वहीं मृतक सुरेंद्र ठाकुर की पुत्री राखी कुमारी ने भी स्पष्ट शब्दों में बोली की साजिश के तहत उनके पिता की हत्या की गई है ! लगभग 1:00 बजे रात में जब उनकी चाची बाहर फूल तोड़ने निकली तो देखी की सुरेंद्र ठाकुर मोबाइल चला रहे हैं! इस अनुसार घटना को 2 बजे के बाद अंजाम दी गई होगी ! गोली चलने की आवाज नहीं सुनाई दी क्योंकि दुर्गा पूजा होने के कारण लगातार इलाका में साउंड बॉक्स लगा हुआ है ! वहीं मृतक की बेटी ने यह भी कहा कि पिछले 24 वर्षों से उनके पिता का जमीनी विवाद चल रहा है लेकिन किसने हत्या की, क्यों हत्या की यह भी जांच का विषय है? सुनिए क्या कुछ कह रही हैं की बेटी राखी कुमारी आपको यह भी बता दे कि पूरे मकान में तीन ही व्यक्ति रहते थे जीसमें एक मृतक सुरेंद्र ठाकुर दूसरा मृतक सुरेंद्र ठाकुर की बेटी राखी कुमारी की चाची और खुद मृतक की बेटी राखी कुमारी !

OM NEWS NETWORK | दरभंगा , बिहार

23 अक्टूबर को दरभंगा में लगेगा जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी नियुक्ति

फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी द्वारा शिक्षण सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होगा साक्षात्कार
स्नातक उत्तीर्ण 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग, जॉब कैंप में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क

दरभंगा, बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, दरभंगा के माध्यम से आगामी 23 अक्टूबर 2026 को आई.टी.आई,रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, दरभंगा स्थित कार्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी द्वारा आयोजित इस जॉब कैंप में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक शिक्षण (टीचिंग) सहित अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इसके तहत कुल 50 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इन पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 14,500 रुपये के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

नियुक्ति निजी संस्थानों में शिक्षक के रूप में की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को ग्रेजुएशन एवं अंग्रेजी की जानकारी होना आवश्यक है।

इच्छुक अभ्यर्थियों वे अधिक से अधिक संख्या में जॉब कैंप में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं अथवा नियोजनालय पहुंचकर निबंधन करा सकते हैं।

जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना बायोडाटा तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लेकर आएं। जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

दरभंगा: दुर्गा पूजा के मद्देनजर दरभंगा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। लहेरियासराय स्थित पुलिस लाइन से शुरू हुए इस मार्च में जिलाधिकारी, एसएसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए..फ्लैग मार्च लोहिया चौक, दारू भट्ठी चौक, करमगंज, रहमगंज, किला घाट, मशरफ बाजार, दरभंगा टावर, हसन चौक, आयकर चौराहा, नाका नंबर 5 और नाका नंबर 6 से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचा..पुलिस के मुताबिक, फ्लैग मार्च का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। प्रशासन ने त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है...

दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए निकाला फ्लैग मार्च

पुर्णिया की टीम ने भागलपुर को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई

सिंहवाड़ा। प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर में 49 वें वर्ष से जगदंबा खेल मैदान में आयोजित श्री श्री 108 दुर्गा पूजा फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में शनिवार को बीबीटी पूर्णिया एवं मुर्मू जूनियर एफसी भागलपुर के टीम के बीच खेला गया । पूर्णिया की टीम ने 03 - 01 से भागलपुर की टीम को हराकर फाइनल मैच में जगह बना ली। दर्शको से खचाखच भरे मैदान में दोनो ही टीम के खिलाड़ियों एवं उत्तरप्रदेश से पहुंचे रैफरी और सह रैफरी का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। खेल शुरू होते ही कुछ देर के संघर्ष के बाद पूर्णिया टीम की गलती के परिणामस्वरूप मिले दो फ्री हिट में से एक बॉल को गोल में बदलकर भागलपुर ने अपनी बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद पूर्णिया की टीम भी खेल में वापसी के लिए अच्छी तालमेल एवं सुझबुझ से खेलते हुए एक गोल भागलपुर की टीम पर कर खेल को बराबरी पर ला दी। लेकिन जुझारू मैच के बीच खेल के अंतिम क्षण में पूर्णिया की टीम ने निर्णायक एक और गोल भागलपुर की टीम पर कर दो- एक की बढ़त बना ली।इसी बीच एक और गोल कर पूर्णिया की टीम 3 - 1 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली।आयोजन समिति के अभिषेक जॉनसन झा ने बताया की टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 अक्टूबर को जेपीएन क्लब सुपौल भीमनगर एवं एमएससी दरभंगा के बीच खेला जाएगा। मौके पर गंगा प्रसाद झा, रमानाथ झा,अनिल ठाकुर, मनोज कुमार झा आदि गणमान्य मौजूद थे।

हरिहरपुर में 49 वें वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Real-Time Verification

Ground-zero dispatches without clickbait or sensationalism.

Our field bureau delivers verified civic updates, infrastructure reports, and administrative decisions directly from districts across Bihar.

Bureau Presence

District Field Network

38

districts covered

24/7

desk verification

120+

field correspondents

Complete News Archive

Browse verified daily bulletins, video dispatches, and ongoing regional investigations.