

Darbhanga
दरभंगा को बड़ी सौगात ! 2 अक्टूबर से शुरू होगा गंगवाड़ा का नया सदर अस्पताल
बिहार : दरभंगा सहित पूरे बिहार में सूखा नशा बना युवाओं के लिए अभिशाप, 14से 22 वर्ष के बच्चे चपेट में दरभंगा सहित पूरे बिहार में सूखा नशा का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आम लोग परेशान हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 14 से 22 वर्ष के बीच के बच्चे सूखा नशा के जाल में फंस रहे हैं।
इस संबंध में दैनिक अखबार द्वारा सूखा नशा पर खबर प्रकाशित किए जाने के बाद दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने संज्ञान लेते हुए पूरे जिले के सभी थानों को नशा के खिलाफ लगातार छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस की कार्रवाई में सैकड़ों नशेड़ियों को पकड़कर हवालात भी भेजा गया।
प्रशासन अपना काम तो कर रहा है, लेकिन सूखा नशा करने वालों के अभिभावक और ग्रामीणों का सहयोग प्रशासन को नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण जहां भी प्रशासन नशा के खिलाफ छापेमारी करने जाती है, वहां ग्रामीणों के साथ झड़प की स्थिति बन जाती है।
सूखा नशा के कारण ही जिले में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसमें प्रशासन के साथ-साथ समाज के लोगों को भी एक साथ बैठकर सूखा नशा पर रोक लगाने के लिए आगे आना होगा।
इस मामले पर भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश विधि सलाहकार सह वरीय अधिवक्ता उदय लाल देव ने कहा कि सूखा नशा के कारण कई परिवारों के बच्चे बिगड़ चुके हैं और कई परिवारों में विवाद हो गया है। इसको लेकर संगठन जिलाधिकारी और एसएसपी से मिलकर एक जागरूकता अभियान निरंतर चलाने की अपील करेगा। साथ ही ग्रामीणों का सहयोग भी जरूरी है, तभी जाकर यह अभियान सफल होगा।


दरभंगा सदर: जिलाधिकारी के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार ने बुधवार को सदर के गंगवाड़ा स्थित नवनिर्मित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बता दें कि इस नए सदर अस्पताल का विधिवत शुभारंभ 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इसे लेकर अस्पताल परिसर में दिन-रात युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि अब दरभंगा के लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे स्त्री एवं प्रसूति विभाग, ऑर्थोपेडिक, सर्जरी, शिशु रोग, दंत रोग, जनरल मेडिसिन होंगी। साथ ही मरीजों के लिए डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जैसी आधुनिक जांच की सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं। सिविल सर्जन ने कार्य की प्रगति पर संतोष जता…
नशे के जाल में फंस रही नई पीढ़ी, 14–22 वर्ष के युवाओं पर बढ़ा खतरा




बागमती नदी के तटबंध का निरीक्षण जारी है।
क्षेत्रीय कैचमेंट ज़ोन में ऊपर की ओर भारी बारिश के बाद, दरभंगा के पास बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में ज़िला प्रशासनिक टीमें व्यापक तकनीकी आकलन शुरू कर रही हैं।
Ground-zero dispatches without clickbait or sensationalism.
Our field bureau delivers verified civic updates, infrastructure reports, and administrative decisions directly from districts across Bihar.






Key Regional Dispatches
Darbhanga Medical College Expansion Approved
State cabinet sanctions multi-crore funding for updated super-specialty wings and expanded emergency care infrastructure in Darbhanga.
ग्रामीण सड़क संपर्क पैकेज पारित
नए मुख्य हाईवे कनेक्शन मधुबनी और समस्तीपुर की ग्रामीण पंचायतों को क्षेत्रीय व्यापारिक केंद्रों से जोड़ेंगे।
East-West Rail Link Modernization
Track electrification and double-line upgrades reach final testing phase, cutting passenger transit hours across key Bihar corridors.
District Field Network
38
districts covered
24/7
desk verification
120+
field correspondents
Complete News Archive
Browse verified daily bulletins, video dispatches, and ongoing regional investigations.