बिहार विधान परिषद चुनाव: स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना तैयारियों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया जायजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नया खेल भवन स्थित बज्रगृह एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का दिया निर्देश दरभंगा, बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार ने नया खेल भवन स्थित बज्रगृह एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कार्य के सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित संचालन के लिए की जा रही तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना के उपरांत मतपेटिकाओं की प्राप्ति एवं जमा करने की प्रक्रिया के लिए निर्धारित रिसीविंग काउंटर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना के दिन बनाए जाने वाले टेबलों की संख्या तथा मतगणना कार्य के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से मतगणना की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना स्थल पर उपलब्ध स्थान, मतगणना कक्षों की व्यवस्था, आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि मतगणना के दौरान प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं अन्य अधिकृत व्यक्तियों के आवागमन तथा मतगणना से संबंधित कार्यों के संचालन के लिए किस प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतगणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ससमय पूर्ण कर ली जाएं। मतगणना स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं की पूर्व जांच कर लेने का भी निर्देश दिया गया,ताकि मतगणना के दिन किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

CIVIC DISPATCH

10/18/20261 min read

राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला इकाई के तत्वावधान में 9वाँ वंदे मातरम कवि सम्मेलन गोढारी दुर्गा पूजा समिति हनुमान नगर द्वारा आयोजित किया गया।

आयोजक राष्ट्रीय कवि संगम हनुमान नगर प्रखंड प्रभारी श्री ऋषि रोही ने आगत कवियों का स्वागत किया।

राष्ट्रीय कवि संगम दरभंगा जिला महामंत्री डॉ चन्द्र मोहन पोद्दार ने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कवि संगम पूरे भारत में वंदे मातरम् कवि सम्मेलन आयोजित कर रहा है। राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांत मंत्री सह

दरभंगा प्रमंडल प्रभारी श्री सुधीर कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऑर्केस्ट्रा के अपसंस्कृति से बचने हेतु कवि सम्मेलन आयोजित करना अपनी संस्कृति से जुड़ने का एक सार्थक प्रयास है।

प्रांतीय महामंत्री डॉ राज कुमार भारती ने कहा कि वंदे मातरम् के माध्यम से राष्ट्र जागरण का प्रयास किया जा रहा है।

एक भव्य कवि सम्मेलन में सैकड़ों ग्रामवासी श्रोताओं के मध्य काव्य पाठ का सुखद माहौल बना। काव्य पाठ करने वालों में अंतरराष्ट्रीय कवि

डॉ विनोद कुमार हसौरा, प्रांतीय महामंत्री डॉक्टर राजकुमार भारती, प्रांत मंत्री सह दरभंगा प्रमंडल प्रभारी श्री सुधीर कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष श्री सुमन कुमार चौधरी, जिला महामंत्री डॉक्टर चंद्र मोहन पोद्दार, हनुमान नगर प्रखंड प्रभारी श्री ऋषि रोही, कवयित्री द्वय डॉ प्रतिभा स्मृति एवं श्रीमती डॉली कुमारी युवा शायर श्री सिद्धांत राव, युवा कवि श्री नीरज कुमार कर्ण ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

संचालन डॉ विनोद कुमार हसौडा ने किया।

आधी रात तक काव्य पाठ हुआ और श्रोताओं ने देश भक्ति पूर्ण कविताओं पर खूब तालियां बजाई