दुर्गा पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा मंदिरों का किया भ्रमण

माता के मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन सतर्क दरभंगा, दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी द्वारा जिले के विभिन्न पूजा मंदिरों का भ्रमण किया गया। इस दौरान दोनों वरीय पदाधिकारियों ने माता के मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की उपस्थिति एवं पूजा-अर्चना से संबंधित गतिविधियों का जायजा लिया। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सक्रियता बनी हुई है। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता पर बल दिया। दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि श्रद्धालु पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर सकें। इस अवसर पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

SPECIAL REPORT

9/12/20261 min read

दरभंगा को 1-0 से हराकर फाइनल में पहुंची सुपौल की टीम, फाइनल में पूर्णिया से होगा मुकाबला

सिंहवाड़ा (दरभंगा)। प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित जगदंबा खेल मैदान में आयोजित श्री श्री 108 दुर्गा पूजा फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में रविवार को जेपीएन क्लब सुपौल भीमनगर ने मिथिला स्पोर्ट्स क्लब दरभंगा को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बताया जाता है कि यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर लगातार 49 वर्षों से फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रोमांचक रहा मुकाबला मैच देखने के लिए निर्धारित समय से काफी पहले ही बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में पहुंच गए थे। जैसे ही दोनों टीमें मैदान में पहुंचीं, दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उत्तर प्रदेश से आए रेफरी द्वारा खेल शुरू करने की घोषणा करते ही दोनों टीमें एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 39वें मिनट में सुपौल की टीम को सफलता मिली और उसने दरभंगा के गोल पोस्ट में गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम के बाद दरभंगा की टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की और सुपौल के गोल पोस्ट पर कई हमले किए, लेकिन सुपौल की मजबूत डिफेंस के सामने उन्हें सफलता नहीं मिली। अंततः 1-0 के स्कोर के साथ सुपौल की टीम विजयी रही।

इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सुपौल टीम के खिलाड़ी सादिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति के पंकज मिश्रा ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को बीबीटी पूर्णिया बनाम जेपीएन क्लब सुपौल भीमनगर के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर मुखिया अजय कुमार झा, सन्नी कुमार शर्मा, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, ऋतिक कुमार झा, रमानाथ झा, अनिल कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।